पानीपत। डब्ल्यूडब्ल्यूई की तर्ज पर पानीपत में पहली बार प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप में देश के नामी पहलवानों ने जमकर दंभ भरा और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रो रेसलिंग में कुल 15 पहलवानों ने एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। रेसलर सुरेंद्र व महाबीर टैग टीम चैपियन बने।
सोमवार को आर्य कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित प्रो रेसलिंग में देश के नामचीन पहलवान आपस में भिड़े। पहवानों ने रिंग में एक दूसरे को खूब ललकारा। लोगों का इंतजार देवबुल, दीप रंधावा व महाबीर राणा और सुरेंद्र के बीच हुई रेसलिंग से खत्म हुआ। 15 मिनट चली फाइट में महाबीर व सुरेंद्र शुरू से देवबुल दीप रंधावा पर हावी रहे। दीप रंधावा बीच में ही फाइट छोड़कर चले गए।
अकेला देवबुल सुरेंद्र व महाबीर राणा का सामना नहीं कर पाया। दोनों ने देवबुल को बुरी तरह पीटा। अंत में सुरेंद्र व महाबीर ने देवबुल को हरा कर टैग टीम मैच जीत लिया।
अगली फाइट में बालियान अक्की ने मलकित को हराया। इस बीच चली तेज आंधी ने रेसलिंग के बीच में विघन डाल दिया। प्रो रेसलिंग का लोगों पर मिला जुला असर रहा।
कुछ लोगों ने प्रो रेसलिंग को पैसा वसूल बताया तो कई लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे थे।