फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुलकाना रोड स्थित शराब फैक्टरी के लेबर क्वार्टर की छत से गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक मोबाइल पर बात करते वक्त छत से गिर गया था। समालखा थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

समालखा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव नरमा, बिहार निवासी जिला जीत साहनी (35) पुत्र प्रमोद साहनी पांच दिन पहले शराब फैक्टरी में मजदूरी के लिए आया था। रविवार रात को वो मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इस दौरान वो छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक दो बच्चों का पिता था। परिवार बिहार में ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें