फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में संदिग्ध हालत में मिला पीआरओ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गांजबड़ के पास जीटी रोड पर कार में करनाल के दो अस्पतालों के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। मृतक के नाके से खून बह रहा था व कंधे पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों को आशंका है कि उनकी हत्या की गई है। मौत के असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव संगोही, करनाल निवासी सुरेंद्र शर्मा (45) पुत्र प्रेम चंद करनाल के टैगोर व पार्क अस्पताल में पीआरओ के पद पर कार्यरत था। सुरेश रविवार सुबह करनाल के सोनू की गाड़ी लेकर निकला था। वो शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके पर कई कॉल की लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजनों ने सुरेंद्र की तलाश की लेकिन उसका कोई भेज नहीं लगा। पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी ने गांव गांजबड़ पास एक कार को खड़े देखा। उसमें एक युवक बेसुध पड़ा था। पुलिस ने खिड़की खोलकर कार सवार को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले आधार कार्ड व मोबाइल से उसकी पहचान हुई और परिजनों को इसकी सूचना दी। सुरेंद्र शर्मा दो बेटियों व एक बेटे का पिता था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टरों ने जांच के लिए मधुबन लैब में विसरा भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें