फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे प्रदेशों से आई महिलाओं ने की वन स्टॉप सेंटर की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। महिला एवं बाल विकास विभाग की उपलब्धियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को आयोजित सब जोनल बैठक में हिमाचल प्रदेश के शिरमोर जिले की नजमा ने वन स्टॉप सेंटर की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई इस पहल के कारण न जाने कितनी महिलाओं को फायदा हुआ है। उन्होंने आपबीती सुनाते हुए कहा कि किस तरह उनके पति नशा करते थे और उनके साथ मारपीट करते थे। लेकिन, वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत महिलाओं ने उनका साथ दिया। उन्होंने घरेलू हिंसा का डटकर सामना किया। इसी तरह सोलन से आई मंजू देवी, सिरसा से आई राधा और स्थानीय महिलाओं ने भी वन स्टॉप सेंटर की प्रशंसा की। बैठक में यूनिसेफ की ओर से तनीष्ठा दत्ता ने मजबूत कानूनी योजना और बच्चों पर आधारित योजनाओं को सुदृढ़ रूप देने की वकालत करते हुए पोषण, बाल संरक्षण और शिक्षा आदि पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक ये विषय मजबूत नहीं होंगे, तब तक हम सशक्तीकरण की बात नहीं कर सकते। बैठक में विभिन्न विश्वविद्यालयों और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें