फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साैदापुर गांव की महिला सुमन ने पैसाें के लेनदेन के चलते शुक्रवार सुबह असंध रोड दिल्ली पैरलल नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। राहगीरों ने उनकाे बाहर निकालकर जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

साैदापुर गांव महिला सुमन ने बताया कि वह मूल रूप से जींद के डिडवाड़ा गांव से है। वह लंबे समय से सौदापुर गांव में रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही साेनू काे 50 हजार रुपये उधार दिए थे। सोनू 20 हजार रुपये वापस देने के बाद बाकी 30 हजार नहीं दिए। उन्होंने पैसों की मांग की मांग की तो उसके परिजनों ने भी मना कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनू और उसके परिवार के लोग उनको धमकी देते हैं। उन्होंने उनसे तंग आकर यह कदम उठाना पड़ा। पुराना औद्योगिक थाना के प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि पुलिस को महिला के नहर में कूदकर आत्महत्या के प्रयास की सूचना मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें