फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्सटाइल उद्यमी के खाते से दो लाख रुपये की निकासी 19-23-07

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। टेक्सटाइल उद्यमी के पास साइबर ठगों ने लिंक भेजा। जैसे ही उद्यमी की पत्नी ने लिंक पर क्लिक की बैंक खाते से छह बार में दो लाख रुपये की निकासी हो गई। ठगों ने एक कोरियर कंपनी की ओर से मोबाइल पर मैसेज भेजा था। उद्यमी ने शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 12 निवासी तरुण नारंग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बैंकों में खाते हैं। उसकी पत्नी कुंजन का एक्सिस बैंक में खाता है। उसकी पत्नी के मोबाइल पर रविवार को एक कोरियर कंपनी की ओर से लिंक भेजा गया। जैसे ही उन्होंने इस लिंक पर क्लिक किया, उसकी पत्नी के खाते से छह बार में दो लाख रुपये निकल गए। उन्होंने बैंक में शिकायत कर खाता बंद कराया। इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी गई। पुलिस साइबर सेल की मदद से ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें