फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरे घरवाले को उठा ले जाएंगे, उसका मर्डर की लिस्ट में नाम है, धमकी से सदमे में दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
तेरे घरवाले को उठा ले जाएंगे, उसका मर्डर की लिस्ट में नाम है। इस धमकी से एक दंपती सदमे में है। पीड़ित का कहना है कि बदमाशों ने रविवार के रात 12 बजे उसकी पत्नी को कॉल कर धमकी दी है। पत्नी के साथ गालीगलौज की। उसने किला थाना पुलिस को मामले मे शिकायत दे दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर की रोनी हाजीपुर निवासी मीरहसन ने बताया कि इस वक्त वे धमीजा कॉलोनी की मस्जिद के पास किराए के मकान में रहते है। उसके मोबाइल पर रविवार रात 12 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसे उसकी पत्नी बांगेजहां ने उठाया। कॉल करने वाले ने पत्नी को गालियां देनी शुरू कर दीं। आरोपी ने धमकी दी कि हम तेरे घरवाले को उठाकर ले जाएंगे। उसका मर्डर की लिस्ट में नाम है। इस धमकी के बाद से परिवार सदमे में है। जिस नंबर से कॉल आया था, उस पर पत्नी से मोबाइल लेकर कॉल भी किया था, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने दोबारा नंबर पर फोन लगाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों से संपर्क नहीं हो पाया। जिसके बाद उसने किला थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी, पुलिस बोली कार्रवाई करेंगे
मीरहसन ने बताया कि आरोपियों ने रविवार रात 12 बजे फोन किया और धमकी दी। डर की वजह से पूरी रात उन्होंने बैठकर बिताई और सुबह होने पर किला थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और आरोपियों द्वारा दी गई धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को पेनड्राइव में डालकर सौंप दी। पुलिस ने कहा कि कार्रवाई करेंगे, लेकिन 48 घंटे बाद भी कोई पकड़ा नहीं गया, जिससे परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

मीर हसन की शिकायत पर धारा 354-डी, 506,509 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, नंबर की जानकारी निकलवाई जा रही है। मामला पुरानी रंजिश का है या कुछ और, इसका खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन

-महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें