फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम बाबा के दर्शन कर लौटने के दौरान अनियंत्रित हुई कार नहर में गिरी

विज्ञापन
While returning after seeing Shyam Baba, the uncontrolled car fell into the canal. - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा। श्याम बाबा के दर्शन कर कार से लौट रहे युवक की आंखों में सामने से आ रहे वाहन की रोशनी पड़ी, जिससे उसने कार पर नियंत्रण खो दिया। युवक कार समेत दिल्ली-पैरलल नहर में जा गिरा। गनीमत रही कार चालक किसी तरह से बाहर निकलने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और कार को नहर से बाहर निकाला। गांव कवी निवासी संदीप ने बताया कि उसके भाई तेजबीर ने नई गाड़ी ली थी और पूजा के लिए गांव चुलकाना स्थित श्याम बाबा मंदिर में आया था। पूजा करवाने के बाद रात को वापस जाते समय गांव नारायणा के पास सामने से आते वाहन की रोशनी पड़ने से उसकी आंखें चौंधिया गईं और उसने कार पर नियंत्रण खो दिया। कार नहर में गिर गई। कार का शीशा खोलकर कर तेजबीर किसी तरह बाहर आने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें