फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत कमरे पर किया कब्जा तो विभाग ने लटकाया ताला

विज्ञापन
बापौली। कमरे पर ताला जड़ते हुए बीडीपीओ कार्यालय का कर्मचारी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
बापौली। गांव सनौली खुर्द स्थित बीडीपीओ कार्यालय के साथ लगते पंचायत के कमरे पर विभाग ने ताला लगा दिया है। इस कमरे पर किसी ने अवैध कब्जा कर लिया था। शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय की तरफ से इस कमरे पर ताला लगवाकर इसे कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

गांव सनौली खुर्द के कुछ ग्रामीणों ने करीब दस दिन पहले उपायुक्त सुशील सारवान को शिकायत दी थी कि बीडीपीओ कार्यालय के पास पंचायती कमरे पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इसे खाली करवाया जाए। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उसने अवैध कब्जा कर रखा था, जिसे पंचायतय ने खाली करवा दिया था। अब फिर से उसने पंचायती कमरे पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद उपायुक्त सुशील सारवान ने कार्रवाई के लिए अतिरिक्त सीईओ एवं बीडीपीओ सनौली खुर्द राजेश सोनी को आदेश दिए।
इसके बाद अतिरिक्त सीईओ एवं बीडीपीओ सनौली खुर्द राजेश सोनी ने नोटिस जारी कर कमरा खाली करने के आदेश दिए। कमरा खाली न होने पर शिकायतकर्ता फिर से बीडीपीओ से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचे। जिस पर बीडीपीओ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्यालय के कर्मचारी को बुलाकर कमरे के गेट पर विभाग का ताला लगवा दिया। उन्होंने कहा कि किसी को भी अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें