फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली करने वाले गैंग का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-टू पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। ट्रैवल एजेंसी संचालक और स्टाफ से हथियार के बल पर जबरन वसूली करने वाले गैंग के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दीपक उर्फ दीपू के कब्जे से 32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल, दो मैगजीन, 11 राउंड, दो मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर भेजा गया।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि सीआईए-2 ने नूरवाला की गीता कॉलोनी निवासी आरोपी दीपक उर्फ दीपू को शनिवार शाम बरसत रोड पर भैसवाल मोड से काबू किया । रविवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया। इस दौरान आरोपी से बरामदगी की गई। जिसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द ही काबू कर लिए जाएगा।
यह था मामला:
यूपी के जिले मेरठ निवासी एवं ट्रांसपोर्टर शहनवाज ने बताया कि उसके पास 50 बसों का ऑल इंडिया परमिट है। पानीपत में संजय चौक पर साहिल ट्रैवल्स के नाम से उनकी एजेंसी है। जहां से दस बसें बिहार और यूपी के लिए चलती हैं। गत 20 दिसंबर की सुबह नूरवाला में बदमाश दीपक उर्फ दीपू और बुलंदशहर के गैंगस्टरों ने चालक के साथ हथियार के बल पर मारपीट की। शहनवाज ने आरोप लगाया था कि मनोज बाबा, दीपक उर्फ दीपू, बुलंदशहर निवासी महबूब, उसका भाई सलीम अन्य बदमाशों के साथ प्रत्येक बस से प्रतिदिन दो हजार रुपये की अवैध वसूली करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें