फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पराली जलाने से रोका तो अधिकारियों के साथ किया दुर्व्यवहार, पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। भादड़ गांव में फानों व पराली में आग लगाने पर कृषि अधिकारियों व किसानों में जमकर बहस हुई। फानों में आग लगाने से रोकने पर किसानों ने कृषि अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। कृषि अधिकारियों का आरोप है कि किसानों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। कृषि अधिकारी ने चार किसानों के खिलाफ मतलौडा थाना पुलिस को दी है। अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को खंड कृषि अधिकारी बिजेंद्र जागलान, एडीओ संगीता यादव व पटवारी विजेंद्र सिंह गांव भादड़ में खेतों का निरीक्षण करने गए थे। यहां 15 एकड़ में फानों व पराली में आग लगाई थी। अधिकारियों ने यहां आग की सूचना पर ग्राम सरपंच प्रतिनिधि ओमपाल को मौके पर बुलाया। जिन किसानों के खेतों में आग लगी थी, उन किसानों को भी यहां बुलाया गया। यहां कृषि अधिकारियों व किसानों के बीच जमकर बहस हुई। आरोप है कि किसानों ने कृषि अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। सरकारी काम में बाधा डाली गई। यहां एडीओ संगीता यादव ने गांव नौल्था निवासी राजबीर, रोहताश, रमेश चंद्र व हुकम चंद के खिलाफ अधिनियम 188 के तहत मतलौडा थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें