फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थमे वंदे भारत एक्सप्रेस के चक्के, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे मातरम सुपर फास्ट ट्रैन। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। भारत बंद का असर रेल आवाजाही पर भी पड़ा। किसानों के विरोध को देखते हुए ट्रैक जाम करने की आशंका पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पानीपत में ही रोक दिया। सुबह 7:30 से 3:55 बजे तक वंदे भारत पानीपत रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रहीं। इसके अलावा सोमवार को कोई भी ट्रेन पानीपत रेलवे स्टेशन नहीं आई।
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस में वैष्णो देवी और पंजाब की सवारियां रहीं। सुबह दिल्ली से निकलने के बाद यह ट्रेन डेढ़ घंटे का सफर तय कर सुबह 7:30 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर आ गई थी, लेकिन इसके बाद ट्रेन को सिग्नल ही नहीं मिला। इसकी वजह से यात्रियों को करीब आठ घंटे और 25 मिनट तक परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि जब पहले से भारत बंद का पता था तो सुबह की ट्रेनों का समय बदल दिया जाना चाहिए था या कैंसल कर दी जातीं। इससे उन्हें परेशानी नहीं होती। अब पानीपत रेलवे स्टेशन पर फंसे हैं, जहां पर यात्रियों की सुविधा का कोई इंतजाम नहीं है।
26 में से एक ट्रेन पहुंची पानीपत, वह भी रुकी रही
सुबह सात से शाम को चार बजे के बीच में दिल्ली से पानीपत होकर 26 ट्रेन गुजरती हैं, लेकिन सोमवार को सिर्फ एक ट्रेन वंदे भारत ही पहुंची। बाकी ट्रेनों को दिल्ली में रोक लिया गया। इनमें से 18 ट्रेन मेल और एक पैसेंजर है, बाकी अन्य ट्रेन हैं। 13 ट्रेन तो दिल्ली अंबाला रूट की रहीं।
विज्ञापन

नहीं मिला दूध, रोते रहे नौनिहाल
यात्रियों की दिक्कत थी कि उन्हें खाने-पीने का कोई भी सामान नहीं मिला। सबसे बड़ी दिक्कत एक से तीन साल के छोटे बच्चों को हुई। जो दूध माता-पिता घर से लेकर आए थे, वह खत्म हो गया और फिर दूध मिला नहीं। न ही इस परेशानी को देखते हुए कोई इंतजाम ही किया गया था। रेलवे स्टेशन के बाहर भी यात्री आए, लेकिन वहां भी उन्हें खाना और दूध नहीं मिल सका।
बोले यात्री:
ट्रेन रुकने से हो चुके हैं परेशान
कर्नाटक से वैष्णो देवी जाने वाले यात्री साहिल कुमार और बसवा राव ने बताया कि दिल्ली से निकलने के दो घंटे बाद ही ट्रेन को पानीपत स्टेशन पर रुकवा दिया है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए खाने-पीने का कोई इंतजाम नहीं है। अब 10 घंटे की देरी से वैष्णो देवी पहुंचेंगे। लौटने की भी टिकट आरक्षित कराई थी, जो अब कैंसल करानी पड़ेगी।
बेटी परेशान हो रही, खाना भी खत्म हुआ
दिल्ली से जम्मू कश्मीर जा रहीं रोमिका ने बताया कि ट्रेन बीच में ही रोक दी गई है। जो खाना लेकर आए थे, खत्म हो गया और अब कुछ मिल नहीं रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत बेटी की है। स्टेशन पर ट्रेन रुकी होने से बेटी सुबोही परेशान हो रही है। ट्रेन से नीचे उतरने की जिद कर रही है। ट्रेन रोकनी थी तो इंतजाम भी करने थे।
सोचा था रास्ते में मिल जाएगा दूध
यात्री अनामिका और गुंजन ने बताया कि वे मैनपुरी से वैष्णो देवी के लिए निकले थे, लेकिन भारत बंद के कारण उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह जो खाना घर से लेकर आए थे, दिल्ली से पहले ही खत्म हो गया था। दिल्ली में इस ट्रेन पर बैठने के बाद सोचा था कि रास्ते में खाना और एक साल के बच्चे के लिए दूध ले लेंगे, लेकिन कहीं मिल ही नहीं रहा है।

पानीपत। वंदे मातरम ट्रेन के अंदर बैठी महिला गुंजन गुप्ता, अनामिका व अपने बच्चे के साथ ।- फोटो : Panipat

पानीपत। रोमिका व बच्ची सुबोही।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें