फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक होने के बाद भी तंग कर रहा वायरस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कोरोना की तीसरी लहर का पीक लगभग गुजर चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार 20 फरवरी तक केस की संख्या में 98 प्रतिशत तक कमी दर्ज की जा सकती है। तीसरी में लहर में पहली व दूसरी लहर के मुताबिक जान का नुकसान कम हुआ है। इस लहर में अब तक कोरोना से महज छह लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

दूसरी लहर में कोरोना से 464 लोगों की और पहली लहर में 184 लोगों की मौत हुई थी। इस लहर में वायरस लोगों की जान तो नहीं ले पा रहा, लेकिन कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के 20 दिन बाद तक बॉडी को प्रभावित कर रहा है। रोगियों को 20 दिन तक चक्कर महसूस हो रहे हैं। उन्हें अजीब प्रकार की दुर्गंध आ रही है। शरीर में कमजोरी के साथ चिड़चिड़ापन भी हो रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि वायरस का स्वरूप बदला इसलिए अब लक्ष्ण भी बदल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शनिवार को कोरोना के नए 25 केस मिले हैं। इनमें चार मरीज 15 साल से कम आयु के हैं। शनिवार को 63 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या 370 है।
विज्ञापन

अब तक जिले में 35831 केस मिल चुके हैं। इनमें से 34807 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 5,59,294 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। कोरोना से 649 लोगों की मौत हुई है। छह लोगों की मौत कोरोना की तीसरी लहर में हुई है।
कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पांच दिन बाद भी आ रहे चक्कर
इस बार कोरोना का स्वरूप बदला है। मरीज के ठीक होने के बाद भी चक्कर आने जैसी परेशानी बढ़ रही है। मैं कोरोना से ठीक हो चुकी हूं लेकिन अब भी चक्कर आ रहे हैं। शरीर में कमजोरी महसूस हो रही है। -डॉ. शशि गर्ग, डिप्टी सिविल सर्जन
अब मरीजों को फैंटोस्मिया हो रहा
तीसरी लहर में वायरस की मार से उभरने के बाद फैंटोस्मिया हो रहा है। ये बीमारी चार से पांच दिन तक रहती है। इसमें मरीज को अजीब से दुर्गंध आती है। वारयस बॉडी के अंदर वाले भागों को कम ऊपरी भागों को अधिक प्रभावित कर रहा है। -डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ सिविल अस्पताल व फिजिशयन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें