फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम में एससी बस्ती में विकास कार्यों के 2.06 करोड़ की पेमेंट पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम में एससी बस्ती में विकास कार्यों की 2.06 करोड़ रुपये की पेमेंट करने पर हंगामा मच गया है। एक एक्सईएन ने दूसरे एक्सईएन के अधिकार क्षेत्र में जाकर पेमेंट कराने के बाद मामला फूटा। मामले सामने आने पर जनप्रतिनिधियों ने भी इसमें गड़बड़ी की बू बताया है। इस मामले को हाउस की बैठक में उठाने की बात कही है। वहीं अधिकारी पूरा मामला सामने आने के बाद चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने एससी बस्ती में सड़क, पेयजल सप्लाई, सीवरेज और ड्रेनेज के लिए टेंडर लगाया था। यह पैसा विशेष मद से निगम में आता है। निगम को इस पैसे को एसस बस्तियों में विकास कार्यों पर लगाना होता है। शहरी क्षेत्र में एससी बस्तियों में विकास कार्यों के लिए 2.06 करोड़ रुपये का बिल चार दिसंबर को मंजूर किया गया है। नगर निगम के एक एक्सईएन और बाकी अधिकारियों ने इसकी मंजूरी दी। ठेकेदार को पेमेंट जाते ही हंगामा मच गया।

बॉक्स
कमीशन पर बिगड़ी बात
एक अपुष्ट सूत्र ने बताया कि अधिकारियों ने साठगांठ कर ठेकेदार को भुगतान कर दिया। इसके बाद कमीशन पर खेल बिगड़ गया। अधिकारियों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप शुरू कर दिए। यह मामला निगम के आला अधिकारियों तक भी पहुंच गया। अधिकारियों में फूट नहीं पड़ती तो ठेकेदार को 2.06 करोड़ रुपये का भुगतान करने का मामला बाहर नहीं निकल पाता।
विज्ञापन


बॉक्स

हाउस की बैठक में रखेंगे बात
वार्ड-7 के पार्षद अशोक कटारिया ने बताया कि निगम अधिकारियों पर विकास कार्यों में कई बार सवाल उठ चुके हैं। एससी बस्तियों में भी विकास कार्यों का भुगतान करने की जानकारी मिली है। जबकि धरातल पर इतना काम नहीं किया गया है। वे इस मामले को भी हाउस की बैठक में रखेंगे। इसके अलावा अन्य मामलों को भी बैठक में रखा जाएगा। अधिकारियों से इन सबका जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन :
एससी बस्ती में विकास कार्यों के लिए किसी ठेकेदार को पेमेंट करने की मुझे कोई जानकारी नहीं हैं। एक अन्य एक्सईएन ने यह भुगतान किया होगा।
गोपाल कलावत, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें