फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सचखंड एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनों की धीमी रफ्तार से आए दिन यात्रियों को परेशान कर रही हैं। यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में घंटों तक का समय खराब करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सचखंड एक्सप्रेस समेत 15 ट्रेनें देरी से आई। यात्री शीतल और अजय ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर अपने ट्रेन के इंतजार में लगभग एक घंटा हो गया है। उनकी ट्रेन स्टेशन पर सवा दो घंटे की देरी से आ रही है। इतनी देरी में तो हम अपने गंतव्य पर ही पहुंच जाते। ठंड का मौसम है ऐसे में हर यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना चाहता है। ऐसे में घंटों तक ट्रेनों का इंतजार कर यात्री परेशान ही होंगे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच जाए और घंटों तक इंतजार कर परेशान न हो।
विज्ञापन

ये ट्रेनें आई देरी से

सचखंड एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा एक घंटा और दिल्ली पानीपत एमईएमयू दो घंटे की देरी से आई। आम्रपाली एक्सप्रेस सवा एक घंटा, पानीपत रोहतक पैसेंजर 37 मिनट और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू सवा दो घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस 32 मिनट और झेलम एक्सप्रेस आधा घंटा और नेताजी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से आई। हिमाचल एक्सप्रेस 2:17 घंटे, संबलपुर एक्सप्रेस दो घंटे और दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 43 मिनट की देरी से आई। गीता जयंती एक्सप्रेस आधा घंटा, नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू पौना घंटा और पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई।

वर्जन :

स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आई। जिससे यात्रियों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। सर्दी बढ़ने के कारण ट्रेनें प्रभावित होने लगी हैं। स्टेशन पर यात्रियों के लिए हर सुविधा है ताकि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें