फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप में खड़े चाचा-भतीजे ने मांगा समर्थन

विज्ञापन
इसराना। इसराना में हाईवे के बीचों बीच डिवाइडर पर किसानों के समर्थन में नारे लिखी पट्टियां लिए खड - फोटो : Panipat
विज्ञापन
इसराना। जैन फिलिंग स्टेशन के सामने सोमवार को नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर हाथों में तख्तियां लेकर खड़े चाचा-भतीजा ने किसान आंदोलन के लिए समर्थन मांगा। चाचा-भतीजा चिलचिलाती धूप में सात घंटे तक खड़े रहे और किसानों का साथ देने की अपील की।
विज्ञापन

गांव जौंधन कलां निवासी चाचा वीरेंद्र और भतीजे दीपक की जोड़ी हाथों में तख्तियां पकड़े और उन पर नारे लिखे थे। पहली तख्ती पर लिखा था कि आप किसान समर्थन करते हैं तो कृपया हॉर्न बजाइए और दूसरी तख्ती पर लिखा था कि भारत माता की जय-जो किसान का नहीं वो देश का नहीं और तीसरी तख्ती पर लिखा था कि हम किसान है आतंकवादी नहीं।
सुबह दस से लेकर शाम पांच बजे तक चाचा भतीजा हाईवे से गुजरने वालों से किसानों के लिए समर्थन मांगते रहे। कुछ वाहन चालकों ने उन्हें देख हॉर्न बजाया और अपना समर्थन देते हुए गुजर गए। इस दौरान चाचा वीरेंद्र व भतीजे दीपक ने करनाल में रविवार को किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें