पानीपत। सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस ने नंगला आर गांव के पास से ट्रैक्टर चोरी करने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसको दो दिन की रिमांड पर ले चुकी थी। इस दौरान पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपियों के पास से दो हजार बरामद किए हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।
सेक्टर 11-12 चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले साहिल पुत्र साहब निवासी धनसोली को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि उन्होंने एक जुलाई को अपने साथी सचिन व विशाल निवासी गांव नंगला आर के साथ मिलकर बलजीत नाका के पास से ट्रैक्टर चोरी किया था। उन्होंने यह ट्रैक्टर उत्तर प्रदेश में 30 हजार रुपये में बेच दिया था। उनको अब तक ट्रैक्टर खरीदने वाले ने 14 हजार दिए हैं , जबकि 16 हजार अब भी उसकी और बकाया है। उन्होंने 12 हजार खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो हजार बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस ट्रैक्टर खरीदने वाले की तलाश कर रही है।