फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: युवक के साथ मारपीट कर रहे बदमाशों से छुड़ाने गए दो युवकों पर चाकू और सुए से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड पर एक चिकन कार्नर के पास एक युवक के साथ बदमाश मारपीट कर रहे थे। दो युवकों ने बीचबचाव का प्रयास किया तो बदमाशों ने दोनों पर चाकू और सूए से हमला किया। साथ ही बाइक से टक्कर मारी। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दोनों घायल युवकों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नांगलखेड़ी गांव निवासी प्रवीन ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे वह अपने पड़ोसी दोस्त सेठी और रिंकू के साथ गोहाना मोड़ स्थित मद्दी चिकन कॉर्नर पर गया था। वहां सेठी और रिंकू ने शराब पार्टी की। वह उनके साथ वैसे ही बैठा था। रात करीब साढ़े 10 बजे वे वहां से घर के लिए निकले। जैसे ही वे चिकन कॉर्नर से बाहर आए तो देखा कि एक युवक को दो-तीन लोग पीट रहे हैं। सेठी और रिंकू ने उनका विरोध किया तो तैश में आकर तीनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान चिकन कॉर्नर से बर्फ तोड़ने वाला सूआ व चाकू उठाकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। साथ ही पत्थरों से भी हमला किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें