फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाएं देने की बजाय बुजुर्गों को परेशान कर रही सरकार: जयहिंद

विज्ञापन
पानीपत। पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए नवीन जयहिंद व साथ में मौजूद अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद सोमवार को स्काई लाई रिसॉर्ट पहुंचे। उन्होंने जीवत बुजुर्गों को मृत दिखा पेंशन बंद करने के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को पेंशन देने की योजना चौ. देवी लाल की थी। उनके परिवार के सदस्य आज सरकार में हैं और सुविधाएं देने के बजाय बुजुर्गों को परेशान किया जा रहा है। चौ. देवीलाल के नाम पर सिर्फ वोट की राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन

नवीन जय हिंद ने शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर 10वीं पास शिक्षामंत्री नर्सरी के बच्चे का स्कूल में दाखिला लेने की परीक्षा ही पास कर लें तो पूरे प्रदेश में उनकी जय-जयकार करेंगे। कहा कि 102 वर्षीय दादा दुलीचंद को मृत घोषित कर दिया था। उन्हें खुद को जीवित बताने के लिए अपनी बरात तक निकालनी पड़ी। सबसे ज्यादा मामले यमुनानगर से आए हैं। पेंशन बनाने के लिए जारी सरकारी नंबर पर कहा कि इसके जरिये पेंशन नहीं बनती।
...
सरकारी आंकड़ों के अनुसार इतने लोगों की कटी पेंशन
नवीन जयहिंद ने कहा कि 1.75 लाख लोगों की पेंशन काटी गई है। फैमिली आईडी के बाद 1.04 लाख लोगों की पेंशन काटी गई। 14641 बुजुर्गों को मृत दिखाकर पेंशन काटी गई। 18581 महिलाएं, जो विधवा हैं उनके पति को जीवित दिखाकर पेंशन काटी गई। 34703 लोगों की 50 हजार से ज्यादा आय दिखाकर पेंशन काटी गई। 33600 लोगों को रिटायर्ड फौजी बताकर पेंशन काटी गई। 4500 विकलांग लोगों की पेंशन काटी गई। 2404 सरकारी कर्मचारियों की पेंशन काटी गई। 2044 बेटियों की लाडली योजना के तहत पेंशन काटी गई। दो लाख ऐसे लोग हैं, जो 60 वर्ष के हो गए हैं, लेकिन उनकी पेंशन नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें