फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता हुईं दो सगी बहनें, पुलिस ने शुरू की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव छदिया से दो बालिग बहनें घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन इनका पता नहीं चला। परिजनों ने इसकी शिकायत समालखा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आसपास के सभी पुलिस थानों व चौकियों में बहनों की फोटो भेज दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव छदिया निवासी संजय ने बताया कि वह और उसकी पत्नी गांव छदिया के पास ही एक फैक्टरी में काम करते हैं। वह दो बेटियों के माता-पिता हैं। एक बेटी की आयु 22 व दूसरी की 19 वर्ष है। वह रविवार की सुबह फैक्टरी में गए थे। शाम को घर आए तो दोनों नहीं मिलीं। उन्होंने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व हाईवे पर बेटियों की तलाश की। अब तक दोनों बहनों का सुराग नहीं लगा है। उनकी पुलिस से मांग है कि जल्द उनकी बेटियों की तलाश की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें