जीटी रोड पर बीबीएमबी के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति से बाइक लूट ली। बदमाश व्यक्ति को धक्का देकर बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ की लेकिन वो फरार होने में कामयाब हो गए। अब पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर 11 निवासी सुनील कुमार पुत्र संपत लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात को वो अपने बेटे अमित की बाइक पर रिफाइनरी से चौटाला रोड पर जा रहा था। उसे यहां पर एक परिचित से काम था। सुबह साढ़े तीन बजे उसने बीबीएमबी के गेट के पास लघु शंका करने के लिए बाइक रोकी। इसी वक्त पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए। दोनों ने उसके साथ हाथापाई की और उससे बाइक छीन ली। दोनों युवक बाइक को पानीपत शहर की ओर लेकर फरार हो गए। दोनों आरोपियों की उम्र 18-20 वर्ष थी।