फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइनरी रोड एचएसआईआईडीसी में सड़क किनारे मिले दो शव, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी रोड स्थित एचएसआईआईडीसी में सोमवार को सुबह दो शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़े मिले। जांच के बाद उनकी पहचान संजय-26 पुत्र प्रेमचंद और विजय-30 पुत्र तेजभान निवासी रजापुर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के सैंपल बिसरा जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

मृतक के पिता तेजभान ने बताया कि रविवार शाम को उनका बेटा विजय-30 बिना बताए घर से निकला था और पूरी रात घर नहीं आया। परिजनों ने अपने स्तर पर उसे ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह यहां एक्सीडेंट होने की सूचना मिली। आकर देखा तो दोनों शव पड़े मिले। उन्होंने कहा कि बेटे का एक्सीडेंट नहीं हुआ है, बल्कि हत्या की गई है। घटनास्थल पर जमा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान पहुंची बोहली और सदर थाना पुलिस ने मौके से भीड़ को हटाकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल में भिजवाया। इस संबंध में एडिशनल एसएचओ राजकुमार का कहना है कि एचएसआईआईडीसी में मिले युवकों के शव का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं शवों के सैंपल बिसरा रिपोर्ट के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें