पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Panipat
पानीपत। एलएनटी कंपनी के आरसीएम अबू ताहिर को अगवा करने की वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। गोहाना निवासी आरोपी अंकित करनाल जेल में बंद था, जबकि सोनीपत के भैंसवाल निवासी आरोपी अमित उर्फ नीटू रोहतक की सुनारियां जेल में बंद था। गौरतलब है कि पुलिस अब तक इस मामले में कुल 39 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने बताया कि आरोपियों ने मिलकर जुलाई 2020 में पानीपत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में कंस्ट्रक्शन का काम कर रही एलएनटी कंपनी के आरसीएम मैनेजर अबू ताहिर का अपहणर कर मारपीट करने, कंपनी मे गाड़ी लगवाने व एक लाख रुपये प्रति माह रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब तक मास्टर माइंड सतपाल राठी समेत 39 आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि वारदात में शामिल आरोपी अंकित और अमित उर्फ नीटू की गिरफ्तारी बकाया थी।
दोनों आरोपियों को अब जेल से प्रोडक्शन वारंट लिया गया और गहनता से पूछताछ करने, वारदात में शामिल फरार चल रहे इनके एक साथी के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
सीआईए-3 प्रभारी ने बताया कि इस मामले से अलग दोनों आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2020 में हत्या की एक रिपोर्ट सोनीपत के गोहाना के सदर थाने में दर्ज है। इसी वारदात के संबंध में दोनों आरोपी जेल में बंद थे।