फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली के घर गया मकान मालिक, घर से माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अशोक विहार कॉलोनी में एक मकान से नकदी और जेवरात चोरी हो गए। मकान मालिक अपने परिवार सहित साली के घर दिल्ली गया हुआ था। घर पहुंचने पर चोरी का खुलासा हुआ। शिकायत पर किला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी निवासी अब्दुल सत्तार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली स्थित अपनी साली के घर किसी काम से गया था। घर पर बेटा शारीफ था, जो रात के समय बहन के घर चला गया था। 18 अप्रैल की शाम को जब वे घर आए तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था।
अलमारी से एक जोड़ी चांदी की पायल, चार अंगूठियां सोने की, सोने के कुंडल, दो चांदी ताबीज, चांदी की तागड़ी व 9700 रुपये की नकदी चोरी हो गई थी। उसे आस पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने किला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें