फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जयभगवान की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Mar 2026 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। सीआईए एक की टीम ने चार दिन पहले धुराला गांव के खेतों में शव मिलने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि जयभगवान नशे का आदी था। इसलिए वह चोरी किया करता था। आरोपियों को शक हुआ की वह उनके गांव में चोरी करने आया तो उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


सीआईए एक के प्रभारी जसबीर ने बताया कि रिमांड के दौरान धुराला गांव की आरा कालोनी के रहने वाले काबू आरोपी हैप्पी कश्यप व राजकुमार उर्फ राजू ने पूछताछ में कबूल किया की। उन्होंने डकोत बस्ती में रहने वाला मृतक जयभगवान को 24 फरवरी की रात को गांव में चोरी करने की फिराक में घूमते हुए देखा था। उसे रोकने की कोशिश की तो वह भाग निकला। अगले दिन वह उन्हें शाम के समय फिर से गांव में घूमता मिला, जिसे रोक कर रात को गांव में घूमने का कारण पूछा तो उनमें बहस हो गई। इसी के चलते उन्होंने तैश में आकर परने (गमछे) से उसका गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। संवाद



बॉक्स

यह था मामला

26 फरवरी को थाना झांसा पुलिस को सूचना मिली थी कि डकोत बस्ती धुराला के पास खेत में एक शव पड़ा है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर सीन आफ क्राइम टीम, एफएसएल को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच सीआईए की तीन टीम व झांसा थाना टीम को सौंपी गई। पुलिस टीमों ने अलग अलग पहलु से जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें