फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आधी रात को गोली चलने की सूचना निकली फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना मॉडल टाउन में आधी रात को गोली चलने की सूचना पर खलबली मच गई। रात को ही थाना पुलिस और डीएसपी मुख्यालय मौके पर पहुंचे। लेकिन जांच में पता चला कि शराब के नशे में कुछ युवकों में झगड़ा हुआ था उन्हीं में से एक ने पुलिस को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन

शनिवार रात तो करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मुखिजा कॉलोनी में कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। 112 नंबर पर कॉल आते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई और थाना मॉडल टाउन प्रभारी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मौके पर गोली चलने की कोई बात सामने नहीं आई।
बाद में जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कुछ युवक शराब के नशे में हुड़दंग कर रहे थे। उन्हीं में से एक ने 112 नंबर पर कॉल कर गोली चलने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस हंगामा कर रहे युवकों को चेतावनी देकर वापस लौट आई। डीएसपी ने बताया कि रात को फायरिंग की सूचना मिली थी। लेकिन मौके पर पहुंचकर सूचना झूठी पाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें