फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में ट्रक ने कार को मारी टक्कर: सोनीपत के चार दोस्तों की मौत, पांचवा घायल; मृतकों में दो चचेरे भाई शामिल

Sat, 12 Oct 2024 12:05 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में सड़क हादसे में सोनीपत के चार दोस्तों की मौत हो गई। वहीं, घायल पांचवें दोस्त का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सभी दोस्त टूर एंड ट्रैवल कंपनी का काम करते थे। इसी काम का भुगतान लेने के लिए पानीपत आ रहे थे। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के एलिवेटेड पुल पर शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे हुए एक सड़क हादसे में सोनीपत के चार दोस्तों की मौत हो गई है जबकि उनका पांचवा दोस्त घायल है।  मृतक चार दोस्तों में से तीन के शव पानीपत के जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए गए हैं जबकि चौथे दोस्त का शव निजी अस्पताल में रखा है। वहीं घायल पांचवें दोस्त का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


मृतकों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। इनमें दो चचेरे भाई भी शामिल थे। मृतक के परिजनों को हादसे का पता शनिवार सुबह करीब 5:00 बजे लगा। करीब 6:00 बजे में जिला नागरिक अस्पताल में आ पहुंचे लेकिन अभी तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है और नहीं पुलिस ने उनकी सुध ली है। जिससे मृतक के परिजनों में रोष व्याप्त है। 

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि सोनीपत के गांव कुंडली से रोहित नितिन और अक्षय समेत सोनीपत के ही गांव जाटी से राहुल और सौरव ब्रेजा कर में सवार होकर शुक्रवार रात को सोनीपत से पानीपत के लिए निकले थे। यह दोस्त टूर एंड ट्रैवल कंपनी का काम करते थे। इसी काम का भुगतान लेने के लिए पानीपत आ रहे थे। 
विज्ञापन


जब वे कार लेकर पानीपत के एलिवेटेड पुल पर चढ़े तो उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे कार अनियंत्रित होकर एलिवेटेड पुल के डिवाइडर और पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में कुंडली के रोहित, नितिन अक्षय और जाटी गांव के राहुल की मौत हो गई जबकि जाटी गांव का सौरव गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में रोहित और नितिन चचेरे भाई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें