मृतक महिला पानीपत के पसीना रोड स्थित ओम बालाजी टैक्स्टाइल फैक्टरी में मजदूरी करती थी। रात करीब 11:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि सविता को फैक्टरी में ट्रक ने कुचल दिया है। बताया जा रहा है कि वह बोरों के पास सो रही थी। इसी वक्त फैक्टरी में माल लोडिंग के लिए ट्रक आया था।
पानीपत के पसीना रोड स्थित टेक्सटाइल फैक्टरी में एक ट्रक ने महिला श्रमिक को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला रात को काम करने के बाद बोरों के पास सोई थी। माल लोडिंग के लिए आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। ट्रक चालक को रात को बोरों के पास सो रही महिला दिखाई नहीं दी थी। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में कानपुर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वो डाडोला रोड स्थित आजाद कॉलोनी में किराए पर रहता है। वह चौटाला रोड स्थित एक कंपनी में काम करता है। इसी कॉलोनी में ही उसका साला लल्लू भी परिवार के रहता है। लल्लू कुछ दिन पहले अपने घर कानपुर गया था। लल्लू की पत्नी सविता (39) पसीना रोड स्थित ओम बालाजी टैक्स्टाइल फैक्टरी में मजदूरी करती थी।
रात करीब 11:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि सविता को फैक्टरी में ट्रक ने कुचल दिया है। वो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। यहां उसका शव खनू से लथपथ हालत में पड़ा था। यहां पूछताछ करने पर बताया गया कि सविता काम करने के बाद फैक्टरी में सो गई थी। वह बोरों के पास सो रही थी। इसी वक्त फैक्टरी में माल लोडिंग के लिए ट्रक आया था। उसने सविता को कुचल दिया। इसमें उसकी मौत हो गई। सविता तीन बेटियों व एक बेटे की मां थी।फिलहाल आरोपी ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।