फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली पलटी, फ्लाईओवर से नीचे गिरीं ईंटें, तीन घंटे जाम

विज्ञापन
पानीपत। लगभग 50 फुट की ऊचाई से पुल के ऊपर से ओवरलोड ट्राली से निचे गिरी इट्टे, लाल बत्ती चौक के पास स? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। रात करीब आठ बजे शहर के लाल बत्ती चौराहे के पास फ्लाईओवर से गुजर रही ईंटों से भरी ट्राली अचानक बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे के दौरान ईंटें फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर एक कार पर आ गिरीं। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे की वजह से जीटी रोड पर करीब सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जोकि रात्रि 11 बजे तक जारी रहा। इस दौरान वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड से लाल बत्ती चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस जाम में एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही, जिसे पुलिस ने निकलवाया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि ईंटों से लदी ट्राली अचानक बेकाबू कैसे हुई।

पानीपत। पुल के ऊपर से इट्टे गिरने से क्षतिग्रस्त हुई कार।- फोटो : Panipat

पानीपत। लाल बत्ती चौक से लेकर गौहान रोड तक लगभग 3-4 किलोमिटर तक लगा कई किलोमिटर जाम, लगभग 2 घंटे तक जा?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें