फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखे पर सूत कातकर दी महात्मा गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
गांधी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में चरखे पर सूत कातकर मनाई गांधी और शास्त्री जयंती - फोटो : Panipat
विज्ञापन
खादी आश्रम एवं पानीपत नागरिक मंच के तत्वावधान में भारतीय खादी ग्रामोद्योग संघ उत्तरी क्षेत्र की ओर से शनिवार को गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। विद्या भारती मॉडर्न स्कूल एवं चेतना परिवार ट्रस्ट के सहयोग से खादी आश्रम के सोमभाई हॉल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने चरखे से सूत कातकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता समाजसेवी दीपचंद निर्मोही और संचालन शालिनी ने किया। दीपचंद निर्मोही ने कहा कि आज हम सिर्फ जयंती मनाने नहीं, बल्कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों एवं आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करने के लि इकट्ठा हुए हैं। खादी आश्रम प्रबंधक समिति के सचिव मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता के बताए मार्ग पर चलने से एक नई ऊर्जा का अनुभव होता है। इस अवसर पर खादी आश्रम के कार्यकर्ता ईश्वर पाल, आशा, जगदीप चंद, अजीत पाल, बिशंबर दास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें