फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 केंद्रों पर 10109 लोगों को लगा कोरोना रोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 53 केंद्रों पर कोरोना रोधी टीकाकरण शिविर लगाया। इन कैंप में 10109 लोगों को टीका लगाया गया। विभाग ने तीन दिन तक मेगा टीकाकरण शिविर लगाया था। इन तीन दिनों में विभाग ने 41642 का टीकाकरण किया गया है। अब तक जिले में 7.74 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 2.2 लाख लोगों का दोनों डोज का कोर्स पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पाशी ने बताया कि शनिवार को 18-44 आयु वर्ग के 5730 लोगों को पहली और 2049 लाभार्थियों को दूसरी डोज दी गई है। इसी तरह 45 साल से अधिक आयु वाले 1551 लाभार्थियों को पहली और 449 लाभार्थियों को दूसरी डोज दी गई है। अक्तूबर माह में सभी लाभार्थियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें