फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल, यात्री परेशान

Fri, 30 Oct 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिवाली पर अपने परिवार के पास घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिहार और मध्य प्रदेश जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची मिल रही है। आम्रपाली एक्सप्रेस में दिसंबर तक स्लीपर और तृतीय एसी श्रेणी में कोई सीट खाली नहीं है।
विज्ञापन

यात्री मुकेश, राम अवतार और संतोष कुमार ने बताया कि वह दिवाली पर परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए जाना चाहते है, लेकिन ट्रेनों में सीट नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। ऐसे में उन्होंने रेलवे अधिकारियों से अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की मांग की है। इससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता शून्य हो गई है। नेताजी एक्सप्रेस में 100 से अधिक आरक्षित सीटें प्रतिक्षा में चल रही है। जम्मू मेल में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। साथ ही ऊंचाहार एक्सप्रेस में भी 90 से अधिक आरक्षित सीटों को प्रतीक्षा में रखा गया है और गीता जयंती एक्सप्रेस में स्लीपर की 62 और तृतीय एसी की 31 यात्रियों की प्रतीक्षा सूची है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि दिवाली के सीजन में ट्रेनों में टिकटों के लिए मारामारी शुरू हो जाती है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। इसके लिए जल्द ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर अन्य ट्रेनों के संचालन की मांग की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें