फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अटावला के श्मशान घाट के पास शुक्रवार की तेजी से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाइयों को टक्कर मार दी। बाइक में पीछे बैठे भाई के पैर में गंभीर चोट लगी। उसे एक निजी अस्पतल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव अटावल निवासी प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह और उसका भाई संदीप गांव आदियाना से अपने गांव जा रहे थे। गांव अटावला के श्मशान घाट के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर चालक सुपर सीडर मशीन जोड़े तेज रफ्तार में आया और बाइक में टक्कर मार दी। जबकि उसे तेजी से आता देखकर बाइक किनारे कर ली थी। इसके बाद भी टक्कर मारी। हादसे में दोनों भी सड़क पर गिर गए। भाई संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, दूसरा हादसा गांव औसर के पास हुआ। मतलौडा के गुगामेढ़ी चौक निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार के शाम करीब सात बजे गांव औसर से बुकिंग का काम करके बाइक से घर लौट रहा था। बाइक में उसके साथ ही पंजाबी मोहल्ला राकेश था। मतलौडा के नजदीक पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह दोनों को गंभीर चोट आई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें