फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय टैगलाइन लेखन प्रतियोगिता में टोहाना की राखी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-25
विज्ञापन

राष्ट्रीय टैगलाइन लेखन प्रतियोगिता में टोहाना की राखी अव्वल
आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्तरीय टैगलाइन लेखन प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मार्केटिंग विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तरीय टैगलाइन लेखन प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश आदि विभिन्न क्षेत्रों से 106 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। निर्णायक मंडल में डॉ. किरण मदान, प्रो. कनक, डॉ. निधि मल्होत्रा, प्रो. विनीता और प्रो. रुचिका रहीं। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रो. अश्वनी गुप्ता, प्रो. विनय भारती और प्रो. दीप्ति जुनेजा का योगदान रहा। विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। समय-समय पर महाविद्यालय में ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. पूनम मदान और सह-संयोजक प्रो. माधवी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

...
इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम-
स्थान विजेता कॉलेज
प्रथम राखी (एमकॉम द्वितीय वर्ष) आईजी गवर्नमेंट कॉलेज टोहाना।
द्वितीय परी (बीकॉम प्रथम वर्ष) आईआईएस यूनिवर्सिटी जयपुर।
तृतीय कोमल (बीकॉम द्वितीय वर्ष) गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय करनाल।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें