पानीपत। बिजली निगम की ओर से मरम्मत कार्य के तहत बुधवार को शहर में कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 132 केवी सब स्टेशन से 11 केवी फीडर असंध रोड (अर्बन) की आपूर्ति सुबह 10 से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। इससे असंध रोड, बत्रा कालोनी, कच्चा कैंप, शांति नगर, शिवाजी स्टेडियम, भाटिया कालोनी, अनेजा पेट्रोल पंप चौक सहित अन्य कॉलोनियों को आपूर्ति ठप रहेगी। इसके साथ ही 132 केवी सब स्टेशन पानीपत से 11 केवी फैक्टरी फीडर (अर्बन) की आपूर्ति भी सुबह 10 से शाम चार बजे तक सड़क को चौड़ा करने के काम की वजह से बाधित रहेगी। इससे सतकरतार कॉलोनी, रामलाल चौक, गुरुनानक पुरा, दिवान नगर, हरिबाग कालोनी, कच्चा कैंप आदि प्रभावित रहेगा।
220 केवी सब स्टेशन समालखा के 11 केवी फीडर अनाज मंडी, 11 केवी जीटी बिहोली इंडस्ट्री फीडर, 11 केवी फीडर हथवाला रोड अर्बन की आपूर्ति केबल बदलने के काम के चलते प्रभावित रहेगी। 132 केवी सब स्टेशन सेक्टर-29 के 11 केवी फीडर संजय अस्पताल की आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक, सेक्टर 13-17 पार्ट-1 के 33 केवी सब स्टेशन के 11 केवी फीडर अंसल इंडस्ट्री की आपूर्ति भी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगी।