फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: मौत के बाद चार माह की बच्ची को दफनाया, मां ने पिता पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया

Thu, 30 Jun 2022 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

बच्ची की मां ने अपने पति पर चार माह की बेटी की हत्या का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला अपने पिता को लेकर पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को जमीन से निकाला है।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव कालखा गांव में चार माह की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की असलियत जानने के लिए बुधवार को पुलिस ने दफनाए गए शव को जमीन से बाहर निकाला। पति पर ही अपनी बेटी को मारने का आरोप लगाते हुए थाने पहुंची मां की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


गांव कालखा में चार माह की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसका शव दफना दिया। बच्ची की मां ने अपने पिता को फोन कर बताया कि उसके पति ने बेटी को मार डाला और चुपके से शव दफना दिया। महिला अपने पिता के साथ इसराना थाने पहुंच गई। थाना प्रभारी ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया और बच्ची के शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक गांव कालखा निवासी सागर पुत्र विनोद की शादी चार साल पहले मतलौडा की काजल के साथ हुई थी। चार माह पहले काजल ने एक बेटी नव्या को जन्म दिया। नव्या जन्म से ही बीमार रहती थी। बुधवार सुबह चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन


पिता सागर ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर शव को श्मशान घाट में दफना दिया। पत्नी ने अपने पिता बलवार को फोन पर बताया कि उसके पति सागर ने बेटी नव्या की गला दबाकर हत्या कर दी है और शव को दफना दिया। इसके बाद वे दोनों इसराना पुलिस थाने में पहुंच गए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई : एसएचओ
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाल लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। - दीपक कुमार, इसराना थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें