फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तुतियों से बांध दिया समा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 18 स्थित देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने किया प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मंच पर बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्राओं ने समा बांध दिया। दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया और विधायक प्रमोद विज ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की। प्राचार्य संजू अबरोल ने महाविद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला। समारोह में भाषण, कविता पाठ, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, नृत्य, गायन व संगीत आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से सबका मन मोह लिया।
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि हमें ऐसे प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने अंदर छुपा हुआ एक डर खत्म करना चाहिए। हमें शिक्षा के साथ साथ खेलों व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति से जुड़ने रहने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करना चाहिए। इस मौके पर नीना जांगड़ा, डॉ दलजीत सिंह, डॉ दलबीर सिंह, डॉ. सरोज चौहान, डॉ. सुमित्रा विज, डॉ. शशी बाला, डॉ. स्नेहलता , डॉ. सुनील, डॉ. नरेश ढांडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें