फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गाय के पैर बांधकर बुग्गी से घसीटा, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सतकरतार कॉलोनी में गाय के पैर बांधकर उसे बुग्गी से घसीटते हुए एक युवक का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आरोपी घायल गाय को गली में छोड़कर फरार हो गया। सुबह लोगों ने मॉडल टाउन थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

न्यू शांति नगर निवासी राहुल चहल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब पौने दो बजे एक युवक झोट्टा बुग्गी के पीछे एक गाय के दोनों पैर बांधकर घसीटता हुआ लाया और उसे सतकरतार गली नंबर-2 में घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। वह सुबह सतकरतार कॉलोनी से गुजर रहे थे। उन्हें गाय की शारीरिक स्थिति खराब लगी, कई जगह चोटें थीं। घसीटने की वजह से गाय घायल हो चुकी थी। वह हिल-ढुल भी नहीं पा रही थी। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर मामले की सूचना दी। वहीं एक संस्था के माध्यम से गाय को इलाज के लिए पशु अस्पताल में भेजा गया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें आरोपी दिखाई दिया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें