फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के हत्यारोपियों की तलाश में जुटीं तीन टीमें, पुलिस ने मांगा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा/पानीपत। गांव मनाना में अहपरण के बाद हत्या कर झाड़ियों में फेंके गए सात वर्षीय बच्ची के शव का बुधवार को दो डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया। तत्पश्चात पुलिस बल की मौजूदगी में गांव में बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है, मगर इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। उधर, पुलिसने हत्यारे की तलाश में तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, जोगी समाज के आह्वान पर प्रदेश भर से संगठन इकट्ठा होकर इस मामले में बुधवार को पानीपत पहुंचे। जहां संस्थाओं ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। समाज के लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
ग्रामीणों में रोष
बच्ची का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने पुलिस की जांच पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों द्वारा इस मामले में बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी के बाद पानीपत पुलिस ने ग्राम पंचायत से 72 घंटे का समय मांगा है। पुलिस ने आश्वासन दिया गया है कि जल्द हत्या आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

हत्या की धारा भी जोड़ी
डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पहले धारा 365 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मंगलवार की देर शाम बिजली घर के पास झाड़ियों में बच्ची का शव बरामद बरामद होने के बाद धारा 302 (हत्या) को भी शामिल किया गया है। परिजनों की तरफ से दुष्कर्म की आशंका जताई गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने पर इस जुर्म की धारा भी जोड़ी जाएगी। सात वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोपियों का पता बताने वाले को पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने कहा कि हत्यारोपी की पहचान बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
छह महीने पहले भी हुआ था बच्ची का अपहरण
छह महीने पहले भी गांव से एक आठ वर्षीय लड़की खुशी का अपहरण हुआ था। अपहरणकर्ता उसे कार से लेकर जा रहे थे, लेकिन नारायणा फाटक के पास पुलिस टीम को देखकर लड़की को वहीं छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें