फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में कोरोना के तीन मरीज मिले, सतर्कता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चार दिनों में कोरोना के तीन नए केस मिल चुके हैं। पिछले तीन दिन से लगातार कोरोना का एक नया केस मिल रहा है। बुधवार को भी एक नया मरीज मिला है। रोगी को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। बुधवार को 116 लोगों ने कोरोना जांच कराई है। स्टाफ के अभाव में पिछले एक माह से हर रोज 40-50 लोगों के ही सैंपल लिए जा रहे हैं। तीन से चार दिन में लोगों को उनकी रिपोर्ट मिल रही है। जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 36060 हो चुकी है। 35381 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक 676 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के नए निर्देशों के अनुसार अब प्रिकॉशन डोज सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त लगेगी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना को हल्के में न लें। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते रहें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें