फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का क्षत विक्षत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा/पानीपत। खेल स्टेडियम के पास तालाब में बुधवार को सुबह एक महिला का क्षत विक्षत शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। शव सड़ चुका है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर नमूने जुटाए हैं। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मतलौडा पुलिस थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह सात बजे तालाब में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। बदबू आने पर ग्रामीणों ने तालाब के पास जाकर देखा तो महिला का शव मिला। महिला की शिनाख्त के लिए सभी पुलिस थानों और चौकियों में सूचना दे दी गई। पुलिस गुमशुदगी की शिकायतों को भी खंगाल रही है। महिला की मौत के कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट होंगे। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में महिला का शव 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें