पानीपत। गाजियाबाद से बतरा कॉलोनी में आई बारात पर हमला करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने पूरेवाल कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने दूल्हे को भी चाकू मार दिया था। पुलिस ने तीनों से चाकू बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया 9 नवंबर को गाजियाबाद निवासी अहमद ने शिकायत दी कि 8 नवंबर को छोटे भाई जावेद की बारात के दौरान हमला किया गया। पानीपत निवासी फरमान, रईस, आमिर खान उर्फ मिर्ची और गोदी उर्फ महफूज उनके साथ मारपीट की थी। उनके साथ ही तालिब, शोएब एवं दाउदी को चाकू मारा था। जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। भाई के साथ विवाद के पहले पत्नी का रिश्ता तय हुआ था, लेकिन बाद में टूट गया था। इसी रंजिश में पहले रिश्ते वालों ने हमला कर दिया था।