फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल दुकान, ईएसआई डिस्पेंसरी और मकान से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चोरों ने रविवार रात को तीन कॉलोनियों में स्थित दुकान, ईएसआई डिस्पेंसरी व एक मकान से हजारों का सामान चोरी कर लिया। तीनों वारदात में पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में अमर भवन चौक निवासी पारस जुनेजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जाटल रोड पर मोबाइल की दुकान है। रविवार सुबह उसने दुकान पर आकर देखा तो पिछली दीवार पर लगी खिड़की उखड़ी हुई थी और दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान से हजारों के मोबाइल और उपकरण गायब थे। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में डॉ. कर्ण सिंह निवासी ईएसआई अस्पताल कैंपस ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ईएसआई की डिस्पेंसरी का वो इंचार्ज है। रविवार रात को चोरों ने डिस्पेंसरी के ताले तोड़कर दो प्रिंसी व कैंची चोरी कर ली। वहीं रेलवे कॉलोनी निवासी रवि कुमार पुत्र रिखी राम ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वो देवगिरि एक्सपोर्ट में काम करता है। उसकी माता भी निजी कंपनी में जॉब करती है। वो दोनों रविवार को ड्यूटी पर चले गए थे। शाम को घर आकर देखा तो मकान के ताले टूट पड़े थे। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से साढ़े 10 हजार रुपये चोरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें