पानीपत। गांव नांगलखेड़ी में एक युवक को दिवाली पर नौ हजार रुपये मासिक वेतन मिला था। बैग से वह और फोन चोर ले गए। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
गांव नांगलखेड़ी निवासी सोनू ने बताया कि दिवाली की रात वह अपने कमरे पर सो रहा था। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। सुबह छह बजे उठकर देखा तो उसका बैैग, मोबाइल फोन नहीं मिले। उसने कमरे में ढूंढा, लेकिन नहीं मिले, आस पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। चोरी होने का आभास हुआ तो उसने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित ने बताया कि बैग में उसके कुल नौ हजार रुपये थे, जो उसे दिवाली पर ही मासिक वेतन मिला था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।