पानीपत। जैन स्कूल सोसायटी रजि. पानीपत के चुनाव आठ जून को होगा। प्रधान, उप-प्रधान सहित पांच पदों के लिए हो रहे चुनावों में 10 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी ठोकी है। प्रधान पद के लिए कपिल जैन व राजेश जैन के बीच चुनावी टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं, प्रबंधक पद के लिए संजीव जैन व विपुल जैन के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
जैन स्कूल सोसायटी के पांच पदों पर चुनाव होने हैं। इनमें प्रधान, उप-प्रधान, प्रबंधक, सह-प्रबंधक व कोषाध्यक्ष पद के चुनाव शामिल हैं। चुनाव कराने की जिम्मेदारी चुनाव अधिकारी सीए निपुण जैन व सीए दिनेश जैन को सौंपी गई है। पांचों पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। आठ जून को चुनाव वाले दिन ही वोटों की गणना के पश्चात चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
पांच पदों के लिए उम्मीदवारों की सूची-
पद उम्मीदवार
प्रधान कपिल जैन व राजेश जैन
उपप्रधान कुलदीप जैन व लोकेश जैन
प्रबंधक संजीव जैन व विपुल जैन
सह-प्रबंधक दिनेश जैन व दीपक जैन
खजांची राजेश कुमार जैन व सुरेश जैन