पानीपत। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें लगातार देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर 13 ट्रेनें देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। अपना ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री सुनिता, राजबीर और मुकेश ने बताया कि स्टेशन पर घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। जिस कारण हम भी अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचेंगे। ट्रेनें निर्धारित समय पर आनी चाहिए। ताकि हमें ज्यादा लंबा इंतजार ना करना पड़े।
ये ट्रेनें पहुंची देरी से
झेलम एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से पहुंची। जम्मू तवी एक्सप्रेस और अंबाला कैंट-पानीपत एमईएमयू दोनों 33 मिनट की देरी से पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस 27 मिनट की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू और पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस दोनों 20 मिनट की देरी से पहुंची। जम्मू मेल 18 मिनट की देरी से पहुंची। बीकानेर एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से पहुंची। स्वराज एक्सप्रेस 19 मिनट की देरी से पहुंची। शान ए पंजाब एक्सप्रेस 15 मिनट की देरी से पहुंची। टाटानगर एक्सप्रेस और सचखंड एक्सप्रेस दोनों 16 मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
वर्जन
यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के देरी से पहुंची हैं। जिसके चलते यात्रियों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर इसके लिए बार-बार उद्घोषणा कराई जाती है।
रमेश कुमार, स्टेशन मास्टर।