फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महात्मा गांधी बस्ती में मूलभूत सुविधाओं का टोटा, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। छाजपुर कलां गांव स्थित महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में करीब 15 साल बाद भी मुलभूत सुविधाओं का टोटा है। बस्ती में बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधा न होने से बस्तीवासियों में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त बना है।
विज्ञापन

बस्तीवासी राजपाल, सुरेंद्र, बलवान, मुकेश, जितेंद्र, सुरेश, सुमन, सीमा, कविता व सुमन ने बताया कि उनको 15 साल पहले प्लॉट दिए गए थे। उनको प्लाॅट मिलने के बाद अच्छा महसूस हुआ था। उन्होंने यहां अपने आवास भी बना लिए हैं। यहां अब तक मूलभूत सुविधा नहीं जुटाई जा सकी हैं। रसलापुर गांव के पास नदी की तरफ जाने वाला रास्ता कच्चा है। बिजली-पानी और गली की समस्या आज भी बनी हुई है।
ग्राम पंचायत सरपंच राजेंद्र रावल का कहना है कि पंचायत जल्द ही बस्ती में सुविधाओं के लिए प्रशासन से प्रस्ताव कर मांग की जाएगी। ग्रांट आने पर ही पंचायत समस्या हल करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें