फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विद्यार्थियों से चर्चा कर परीक्षा में सफलता के मंत्र देंगे मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण 10 फरवरी को किया जाएगा। नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे। चर्चा के दौरान पीएम मोदी शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बोर्ड और सामान्य परीक्षाओं में तनाव मुक्त तरीके से परीक्षाएं देने को लेकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और परीक्षा में सफलता के मंत्र देंगे। विद्यार्थी इस दौरान परीक्षा के दौरान मन में होने वाली उलझनों के बारे में सवाल भी पूछेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुबह 11 बजे से विभिन्न टीवी चैनलों और डिजिटल मीडिया के साथ-साथ एजुसेट पर भी प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम के सीधा प्रसारण में छठी से 12वीं कक्षा के ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने और व्यवस्था बनाने को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। वहीं, जिले के स्कूलों में सीधा प्रसारण की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशानुसार परीक्षा पे चर्चा के प्रसारण को लेकर वे वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दें कि वे 10 फरवरी को कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम देखने, सुनने हेतु आवश्यक व्यवस्था करें।
विज्ञापन



शिक्षा मंत्री और शिक्षा अधिकारी भी देखेंगे प्रसारण
उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, डाइट प्रधानाचार्य, डीपीसी, बीईओ, एपीसी, बीआरसी, एबीआरसी को अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसी भी विद्यालय में कार्यक्रम देखना होगा । इसके अलावा लाइव कार्यक्रम का प्रसारण करने तथा तस्वीरें एकत्रित कर MyGov पोर्टल पर अपलोड करना होगा। वहीं, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे।


विद्यार्थियों ने कराया था पंजीकरण
परीक्षा पे चर्चा के दौरान जुड़ने को लेकर हरियाणा से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया गया था। परीक्षा-पे-चर्चा के दौरान कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले सभी शिक्षक और उनके अभिभावक भी जुड़ेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों के लिए हर साल ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी व उनके अभिभावकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने और सवाल पूछने का मौका मिलता है।


वर्जन-
स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों के साथ चर्चा करेंगे और सफल होने के टिप्स देंगे। स्कूलों में कार्यक्रम का प्रसारण एजुसेट के माध्यम से किया जाएगा। इसकी व्यापक व्यवस्था करने को लेकर सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें