फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सहपाठी पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांधी कॉलोनी निवासी प्रापर्टी डीलर ने बेटे पर हमला किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि बेटे सहपाठी और उसके साथियों ने मारपीट की है। उनका आरोप है कि सहपाठी ने बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांधी कॉलोनी निवासी कप्तान सिंह ने बताया कि उनका बेटा रितेश छौक्कर हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ता है। घर आने पर रितेश ने बताया कि उसकी कक्षा में पढ़ने वाले ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी तरुण से उसका झगड़ा हो गया। उसने उसे देख लेने की धमकी दी थी। हथवाला रोड स्थित उनके प्रापर्टी डीलिंग के कार्यालय पर बेटा रितेश अकेला बैठा था। इसी दौरान तरुण अपने कुछ साथियों के साथ स्कूटी पर आया और रितेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए बेटा वहां से भागा, लेकिन तो कुछ दूरी तरुण के चार और साथी खड़े थे। उनसे बचने के लिए वह मेडिकल स्टोर में घुस गया, जिस पर आरोपियों ने मेडिकल स्टोर में घुसकर बेटे से मारपीट की। फिर वे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें