फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुलिस अधीक्षक ने इंसार और कलंदर बाजार का किया औचक निरीक्षण

Sat, 10 Oct 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
इंसार बाजार में निरीक्षण के बाद व्यापारियों से बात करते एसपी मेधा भूषण। स्रोत :सोशल मीडिया
विज्ञापन
पानीपत। त्योहारी सीजन के मद्देनजर शहर की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने शुक्रवार शाम को शहर के प्रमुख बाजारों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ इंसार बाजार और कलंदर बाजार की पदयात्रा कर सुरक्षा प्रबंधों को परखा और व्यापारियों से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

एसपी मेधा भूषण ने शुक्रवार शाम करीब आठ बजे अपना निरीक्षण शुरू किया। वह सबसे पहले इंसार बाजार से होते हुए गुरुद्वारा बाजार पहुंचीं। वहां से उनका काफिला चौड़ा बाजार, इंसार चौक, महाजन वाली गली और सुभाष बाजार से गुजरते हुए कलंदर चौक पर संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने बाजारों में आवागमन, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लिखा और संजय सोनी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को बाजारों की भौगोलिक स्थिति, भीड़भाड़ वाले इलाकों और सुरक्षा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसपी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे ताकि आमजन और व्यापारी किसी भी असुविधा से सुरक्षित रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें